गोरखपुर, मार्च 2 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता राष्ट्रीय स्वयं संघ के गोरक्ष प्रांत और भाजपा के प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में सोमवार में समन्यव बैठक शुरू हुई। सर्किट हाउस परिसर स्थित एनेक्सी भवन में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन मंत्री धर्मपाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर धर्मेंद्र सिंह की मौजूदगी रही। बैठक में 2027 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ठीक 10.55 बजे हेलीपेड पर पहुंचे। जहां भाजपा के पदाधिकारी स्वागत को पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...