सोनभद्र, अप्रैल 5 -- सोनभद्र, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित रामलीला मैदान में रविवार को वर्ष प्रतिपदा उत्सव के अवसर पर संघ के स्वयंसेवक के रुप में पूर्ण गणवेश में पथ संचलन किया। इस दौरान संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती बनाई गई। पद संचलन का प्रारंभ रामलीला मैदान से होते हुए स्वर्णजयंती चौराहा, सिविल लाइन, कचहरी, हाइडील मैदान, महिला थाना होते हुए नगर भ्रमण करके पथ संचलन का विश्राम रामलीला मैदान में हुआ। पथ संचलन में जगह-जगह समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा किया। पथ संचलन के बाद रामलीला मैदान में मंचासीन जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल, क्षेत्र मुख्य मार्ग प्रमुख राजेंद्र सक्सेना ने सर्वप्रथम भारत माता, डॉ. हेडगेवार, पूज्य गुरुजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इसके बाद एकल गीत व अमृतबचन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.