गंगापार, जून 5 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के काशी प्रांत का संघ शिक्षा वर्ग सामान्य का समापन समारोह छह जून शनिवार को शाम छह बजे वात्सल्य परिसर गौहनिया में आयोजित किया जाएगा। इस प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन 22 मई को हुआ था, जिसमें काशी प्रांत के 26 जिलों से आए 800 शिक्षार्थियों ने सहभागिता की। समापन समारोह के प्रमुख अतिथि स्वांतरंजन अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता डॉ जगदीश गुलाटी करेंगे। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आमंत्रित विशिष्ट अतिथि भी समारोह में शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- आरएसएस के प्रशिक्षणर्थियों ने किया पथ संचलन, हुई पुष्पवर्षा यह भी पढ़ें- मुंगेर में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...