भागलपुर, फरवरी 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को केशव नगर की ओर से बाबा वृद्धेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित दक्षिण बिहार के सह प्रांत प्रचारक आशीष ने संघ की विकास यात्रा और पंच परिवर्तन (सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, स्व का बोध और पर्यावरण) पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन में छोटे बदलाव लाकर समाज में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। सम्मेलन की शुरुआत गणेश वंदना और भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई। सेवा भारती के बच्चों ने देश रंगीला जैसे गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जबकि नमन मिश्रा ने हिंदुत्व की चुनौतियों और समाधान पर विचार रखे। मंच संचालन सुनील अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.