भागलपुर, मार्च 19 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सैंडिस कम्पाउंड में बुधवार को नववर्ष आयोजन समिति के तत्वावधान में संघ के शताब्दी वर्ष एवं भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज के सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर भारतीय संस्कृति की अद्भुत झलक देखने को मिली। मौके पर मेयर डॉ. बसुंधरा लाल, कार्यक्रम संयोजक राजीव मिश्रा, सह संयोजक गिरीश चंद्र झा, बालमुकुंद, रतन सिंह, हरविंद नारायण भारती, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष साह, अजीत घोष, नीरज शुक्ला, रवि सिन्हा, विजय साह, संगीता सिन्हा, प्रीति पाण्डेय आदि मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.