बिजनौर, मार्च 14 -- बिजनौर। पुराना धामपुर निवासी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह विपिन चौहान सहित बजरंग दल के अमित शर्मा के घर पर तोड़फोड़ सहित जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच शुरू कर दी है। संघ कार्यकर्ता के घर पर हुए हमले से आक्रोशित संघ एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा करते आरोपियों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की। संघ के जिला कार्यवाह विपिन चौहान का आरोप है कि शुक्रवार रात करीब ढाई बजे मोहल्ले के ही गैर समुदाय के लोगों ने उनके घर पर रंजिशन धावा बोल दिया। आरोप है कि घर में घुसते ही तोड़फोड़ एवं उनकी हत्या के प्रयास में फायरिंग की। आरोपी घर से नगदी सहित सोने चांदी के जेवर लूट ले गए। इसके बाद आरोपियों ने बजरंग दल के कार्यकर्ता अमित शर्मा के घर में भी तोड़फोड़ करते हुए फायरिं...