रुडकी, जनवरी 8 -- उत्तराखंड राज्य चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ शिक्षा विभाग का सप्तम द्विवार्षिक अधिवेशन गुरुवार को पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सभागार में संपन्न हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आरएन सती ने की। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुबोध कुमार उपस्थित रहे। द्वितीय सत्र में सर्वसम्मति से जनपद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सत्येंद्र कुमार को जिला अध्यक्ष, राकेश कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुधा कंडारी को वरिष्ठ महिला उपाध्यक्ष, ममता महिला उपाध्यक्ष, दीवान राम जिला महामंत्री, पंकज कुमार शर्मा कोषाध्यक्ष, अजय कुमार लेखा परीक्षक, मंगलेश और दीपक संगठन मंत्री, गजेंद्र सिंह प्रचार मंत्री, पवन कुमार सलाहकार एवं चंद्रपाल को संरक्षक चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.