संघ के चुनाव में डाक्टरों ने बढ़-चढ़कर किया मतदान
फतेहपुर, जून 22 -- फतेहपुर। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) उत्तर प्रदेश की केंद्रीय कार्यकारिणी के वर्ष 2026-27 के चुनाव के लिए सोमवार को जिला अस्पताल परिसर स्थित प्रशासनिक भवन में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। सुबह नौ बजे से शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे तक चला, जिसमें जिले के सदस्य डाक्टरों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान सीएमओ डा. उदय भान सिंह भी मतदान केंद्र पहुंचे और अपना वोट डालकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता निभाई। उन्होंने डाक्टरों से संगठन को मजबूत बनाने के लिए मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. पवन कुमार निरंजन और जिला रिटर्निंग अधिकारी डा. वीरेंद्र यादव की देखरेख में मतदान प्रक्रिया सकुशल संपन्न कराई गई। यह भी पढ़ें- प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.