बदायूं, जनवरी 17 -- बिसौली। संघ की जनपद शाखा का दृश्य अधिवेशन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निरीक्षण भवन पर संपन्न हुआ। अधिवेशन चुनाव अधिकारी प्रदीप त्यागी अध्यक्ष टीटीईए लखनऊ, राज्यपाल वर्मा प्रांतीय मंत्री टीटीईए एवं चंद्रकेश यादव, पावर अभियंता नगर खंड-डी की देखरेख में आयोजित किया गया। अधिवेशन के दौरान सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। जिसमें इक्तेदार हुसैन को अध्यक्ष, अरविंद साहू को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनील कुमार शर्मा को मंत्री, उमेश पटेल को कोषाध्यक्ष तथा मोहम्मद मियां को संप्रेक्षक घोषित किया गया। अधिवेशन में उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.