संघ के अध्यक्ष बने सुनील सिंह, एहसान कोषाध्यक्ष
धनबाद, मार्च 30 -- जोड़ापोखर। शालीमार स्थित संघ कार्यालय में रविवार को कोयलांचल पत्रकार संघ का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें सुनील सिंह ने भारी मतों से जीत हासिल कर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। वहीं, कोषाध्यक्ष पद के लिए एहसान अंसारी ने विश्वजीत चटर्जी को 39 मतों से हराकर जीत हासिल की। चुनाव में कुल 110 पत्रकारों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अन्य पदों पर निर्विरोध चयन हुआ, जिसमें चंद्रदेव मिश्रा (संरक्षक), काजल राय (कार्यकारी अध्यक्ष), मुख्तार अहमद (महासचिव), अरुण कुमार (सचिव) और सन्नी शर्मा (अनुशासन समिति अध्यक्ष) चुने गए। जीत के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया और बधाई दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.