मोतिहारी, अप्रैल 13 -- रक्सौल, नागेंद्र। प्रखंड के प्रधान शिक्षकों की बैठक में सर्वसम्मति से प्रखंड प्रधान शिक्षक संघ के गठन का निर्णय लिया गया। इसके आलोक में प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, वंदना कुमारी, उमाशंकर ठाकुर एवं टुनटुन लाल गुप्ता के संरक्षण में कमेटी का भी गठन किया गया। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र के सभागार में आयोजित बैठक में शिक्षकों ने विद्यालय संचालन में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों, संसाधनों की कमी, प्रशासनिक दबाव तथा वेतन विसंगति आदि मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही केंद्रीय वेतनमान लागू कराने की मांग को लेकर संगठित एवं संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का निर्णय लिया गया।सर्वसम्मति से संगठन के पदाधिकारियों का चयन किया गया। अध्यक्ष पद पर आकाश दयाल, सचिव मदन प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष रौनक एवं सरफराज अहमद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.