लखनऊ, अगस्त 31 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शतायु संघ और महिला सहभागिता पुस्तक पर परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव और पुस्तक की लेखिका डॉ. शोभा विजेंद्र ने महिला सहभागिता और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के विभिन्न पहलुओं पर विचार रखे। परिचर्चा की शुरुआत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने संघर्षमय बचपन की स्मृतियों से की। उन्होंने बताया कि उनके गांव में विद्यालय नहीं था और उन्होंने लड़कों के स्कूल में इकलौती छात्रा के रूप में शिक्षा प्राप्त की। अपने अनुभव से वर्तमान समय की तस्वीर जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि आज बेटियां शिक्षा से लेकर स्टार्टअप और आत्मनिर्भर...