प्रयागराज, फरवरी 26 -- प्रयागराज, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक 13 से 15 मार्च तक समालखा (हरियाणा) में होगी। संघ के अनुसार बैठक में सरसंघचालक मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित विभिन्न प्रांतों के पदाधिकारी भाग लेंगे। काशी प्रांत से लगभग डेढ़ दर्जन और प्रयागराज से करीब नौ प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...