अयोध्या, फरवरी 18 -- अयोध्या,संवाददाता। फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 22 फरवरी को दिल्ली से आये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों की ओर से श्रीरामार्चनम से रामलला की स्तुति की जाएगी। इसके लिए दिल्ली से स्वयंसेवकों की विशेष टीम आ रही है। रामलला की स्तुति के पूर्व सरयू वंदना,बलिदानी कारसेवकों को श्रद्धांजलि,हनुमान स्तुति और पथ संचलन भी होगा। जिसको लेकर तैयारियां चल रही है और 21 फरवरी को राम की पैड़ी पर पूर्वाभ्यास किया जाएगा। श्रीरामार्चनम् कार्यक्रम के तहत कई माह से विशेष रूप से प्रशिक्षण के साथ तैयारी कर रहे घोष दल के स्वयंसेवक वेणु (बांसुरी), श्रृंग (स्वरद,तुर्य,नागांग, गौमुख) और शंख (बिगुल) से लैस होंगें। अलग-अलग समय और स्थान पर अलग-अलग रागों और विभिन्न अवसरों के अनुरूप रचनाओं का वादन होगा। कुछ रचनाएं स्थिर अवस्था में तथा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.