बहराइच, मार्च 19 -- बहराइच, संवाददाता। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वर्ष प्रतिप्रदा नव संवत्सर पर गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता सह जिला संघचालक डॉ. मनोज त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह शिवम ने किया। मुख्य वक्ता ने कहा कि संघ के 6 उत्सव अपनी कार्यपद्धति का हिस्सा हैं। संपूर्ण कार्य पद्धति का लक्ष्य संस्कार देना है कि मैं समाज के साथ एकात्म हूं। संघ के जो उत्सव हैं वो हिंदू समाज के परंपरागत उत्सव हैं। आज ही के दिन संघ के प्रतिष्ठाता आद्य सरसंघचालक पूज्य डॉ. साहब का जन्म दिवस है। हम सभी ने आद्य सरसंघचालक प्रणाम निवेदित किया व्यक्ति के नाते नहीं। भक्त भगवान का द्वैत, व्यक्ति और ध्येय का द्वैत उनका समान था इसलिए प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति चिर पुरातन...