आजमगढ़, मार्च 22 -- आजमगढ़, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (गोरक्ष प्रांत) की प्रमुख जन गोष्ठी शनिवार को नगर के हरिओध कला केंद्र में आयोजित हुई। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से स्वयंसेवकों के साथ आम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन सह सर कार्यवाह आलोक कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्षों के राष्ट्र निर्माण, समाजसेवा एवं सांस्कृतिक जागरण के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ का कार्य समाज के सहयोग और सामूहिक पुरुषार्थ से निरंतर आगे बढ़ रहा है। जिससे सामान्य नागरिकों में राष्ट्रीय चेतना का विकास हो रहा है। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक रमेश, सह प्रांत प्रचारक सुरजीत, प्रांत सेवा प्रमुख रविशंकर, सह विभाग संचालक राजेंद्र, विभाग प्रचारक दीनानाथ, जिला प्रचारक रमाकांत, जिला संघ चालक कामेश्वर, सह...