देवरिया, अक्टूबर 5 -- लार/मेहरानौघाट, हिन्दुस्तान संवाद। भीखम छपरा के रामेश्वर तिवारी हत्याकांड में शामिल आरोपियों पर अब प्रशासन का शिकंजा कसने लगा है। रविवार को एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने अवैध कब्जे की शिकायत पर पैमाइश की।

पैमाइश का विवरण पैमाइश में आरोपियों के कब्जे में ग्राम सभा की पोखरी का 20 डिस्मिल भूमि पाई गई। नायब तहसीलदार रविंन्द्र मौर्या की मौजूदगी में बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ पांच घंटे तक पैमाइश चली। अब एसडीएम व तहसीलदार को टीम अपनी रिपोर्ट देगी,जिसके बाद बेदखली की कार्रवाई होगी। संघ कार्यकर्ता रामेश्वर तिवारी की हत्या के बाद परिवार के लोगों ने आरोपियों पर सरकारी भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया। साथ ही यह भी आरोप लगा कि उनका सहन भी सरकारी भूमि पर ही है। इसलिए उस पर बुलडोजर चलाया जाए। एसडीएम ने मामले को गंभीरता ...