नोएडा, मई 3 -- हिन्दुस्तान असर नोएडा, राजेश शर्मा। जिला ओलंपिक संघ ओलंपिक से संबंधित चार और खेल प्रतियोगिताएं कराएगा। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर जिला ओलंपिक संघ ने और प्रतियोगिताएं आयोजित कराने का निर्णय लिया। यह भी पढ़ें- कराटे खिलाड़ियों ने 31 स्वर्ण झटकेजिला प्रतियोगिता की शुरुआत जिला ओलंपिक संघ ने डेढ़ दशक बाद जिला प्रतियोगिता पहली मई से शुरू की। इसमें ओलंपिक से संबंधित खेलों के मुकाबले अन्य खेलों की संख्या अधिक थी। महज पांच ओलंपिक खेल ही प्रतियोगिता में खेले गए। अन्य खेलों की संख्या सात थी। 'हिन्दुस्तान' ने रविवार को जिला खेल में ओलंपिक की अधिकतर स्पर्धाएं नहीं हो रही शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने के बाद जिला ओलंपिक संघ ने तैराकी, टेबल टेनिस, फुटबॉल और हॉकी प्रतियोगिता आयोजित कर...