मुंगेर, मार्च 24 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। उच्च विद्यालय, चंदनपुरा के छात्र सागर कुमार ने 91.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विज्ञान संकाय में तीसरा स्थान हासिल किया है। सागर की सफलता एक प्रेरणादायक कहानी है, जिसमें संघर्ष, त्याग और मेहनत का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। पिता के निधन के बाद उनकी मां ने घर-घर काम कर बेटे की पढ़ाई जारी रखी। सागर ने भी इस त्याग को व्यर्थ नहीं जाने दिया और लगातार मेहनत करते हुए यह मुकाम हासिल किया। वह शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और मैट्रिक में भी 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चुके हैं। सागर का सपना यूपीएससी की परीक्षा पास कर एक ईमानदार और कुशल अधिकारी बनना है, ताकि वह समाज की सेवा कर सकें। उनकी कहानी यह सिखाती है कि, कठिनाइयां चाहे जितनी हों, दृढ़ संकल्प से हर बाधा को पार किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्...