बागेश्वर, अप्रैल 4 -- घरेलू और व्यावसायिक गैस पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलने पर संघर्ष समिति ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज लोगों ने शनिवार को पूर्ति कार्यालय में धरना दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब प्रशासन यह बयान दे रहा है कि गैस की कोई कमी नहीं है तो वितरण में देरी क्यों हो रही है। गांव में दो-दो महीने तक गैस नहीं बांटी जा रही है। पूर्ति अधिकारी के आश्वासन के बाद वह माने। इसके बाद उन्होंने तालाबंदी कार्यक्रम स्थगित कर दिया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत संघर्ष वाहिनी से जुड़े लोग शनिवार को जिला पूर्ति कार्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि शहर में चयनित स्थान पर समय पर गैस नहीं पहुंच रही है। व्यावयायिक सिलेंडरों का भी कोटे के अनुसार वितरण नहीं हो रहा है। उपभाक्ताओं को कभी केवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.