बागेश्वर, अप्रैल 4 -- बागेश्वर। घरेलू व व्यावसायिक गैस पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलने पर संघर्ष समिति ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज लोगों ने शनिवार को पूर्ति कार्यालय में धरना दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब प्रशासन यह बयान दे रहा है कि गैस की कोई कमी नहीं है तो वितरण में देरी क्यों हो रही है। गांव में दो-दो महीने तक गैस नहीं बांटी जा रही है। शहर में चयनित स्थान पर समय पर गैस नहीं पहुंच रही है। व्यावयायिक सिलेंडरों का भी कोटे के अनुसार वितरण नहीं हो रहा है। उपभाक्ताओं को कभी केवाई तो कभी डीएसी नंबर के नाम पर उलझाया जा रहा है। सभी खानापूर्ति करने के बाद भी गैस नहीं मिल रही है। इस मौके पर कवि जोशी, अंकुर उपाध्याय आदि मौजूद रहे। 05 बीजीएच 01 पी: बागेश्वर में जिला पूर्ति कार्यालय के बाद शनिवार को धरना देते संघर्ष समिति के लोग।

हि...