हल्द्वानी, जनवरी 15 -- लालकुआं, संवाददाता। बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित किए जाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति की ओर से 18 फरवरी को प्रस्तावित रैली में भाकपा माले पूरी ताकत से शामिल होगी। भाकपा माले की बिंदुखत्ता कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि रैली को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान और बैठकें आयोजित की जाएंगी। भाकपा माले के जिला सचिव डॉ. कैलाश पाण्डेय ने कहा कि भाजपा ने जनता को भ्रमित कर आंदोलन को भटकाने का काम किया। बैठक में किसान महासभा के जिला अध्यक्ष भुवन जोशी ने किशन बघरी, पुष्कर दुबड़िया, धीरज कुमार, निर्मला शाही, अंबा दत्त बसखेती, गोपाल गड़िया, आनंद दानू, त्रिलोक राम, दौलत सिंह कार्की, खीम सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...