लखनऊ, मार्च 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने अभियंताओं पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की तैयारी का आरोप लगाया है। संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने कहा कि बीते दिनों हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने अधिकारियों को निलंबन के लिए कम से कम 5 अधीक्षण अभियंताओं, 15 अधिशासी अभियंताओं और अनुपातिक संख्या में सहायक अभियंताओं और जूनियर इंजीनियरों की सूची तैयार की जाए और एक अप्रैल को दी जाए। संघर्ष समिति ने कहा कि प्रबंधन की इन कार्रवाइयों से अशांति का वातावरण बन रहा है। इसका असर आगामी गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर पड़ सकता है। लखनऊ समेत प्रदेश भर में बड़े पैमाने पर संविदा कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है। अकेले लखनऊ में इस महीने 340 संविदा कर्मियों को सेवा से बाहर कि...