संघर्ष में एक युवती समेत चार घायल
रुडकी, मार्च 24 -- लंढौरा। मंगलवार को दो पक्षों में संघर्ष हो गया। मारपीट में एक युवती समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कराया है। मोहल्ला बाहर किला में मंगलवार दोपहर दो महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर आपस में भिड़ गए। मारपीट में शहबाज, अरशद, हुसैन और मुस्कान गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट के दौरान मोहल्ले अफरातफरी का माहौल बन रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण पर भेज दिया है। चौकी प्रभारी अशोक सिरस्वाल का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.