मिर्जापुर, मई 16 -- मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनरायन गुट) का नगर के नटवा सेमफोर्ड स्कूल में आयोजित दो दिवसीय 59वां सम्मेलन एवं शैक्षिक गोष्ठी शनिवार को समाप्त हो गया। इस अवसर पर अवकाश प्राप्त शिक्षकों,प्रधानाचार्यों का सम्मान किया गया। साथ ही शिक्षक समस्याओं को लेकर संघर्ष करने और समस्याओं के समाधान के लिए सतत प्रयास करते रहने का संकल्प लिया गया। यह भी पढ़ें- शिक्षकों की समस्या दूर करने के लिए संघर्ष का आह्वान सम्मेलन का मुख्य अतिथि इस अवसर पर शिक्षकों को शिक्षार्थियों की शिक्षित करने के साथ ही अपनी समस्याओं को लेकर संघर्ष करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया गया। सम्मेलने के मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष् सोहन लाल श्रीमाली ने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान करने में मदद करने का आ...