दरभंगा, अप्रैल 8 -- दरभंगा। कांग्रेस नेता गजेंद्र झा गज्जू जाति-धर्म तथा दलीय प्रतिबद्धता से अलग हटकर कमजोर वर्गों की मदद करते थे। उनके योगदानों को भुलाना संभव नहीं है। ये बातें स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने पूर्व विधायक अमरनाथ गामी सहित भाजपा के दर्जनों नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस नेता गजेंद्र झा गज्जू के निधन के बाद मंगलवार को हाबीभौआर स्थित उनके पैतृक निवास पर पहुंचकर उनके परिजनों के बीच शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कही। मौके पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष निभा देवी, स्थानीय मंडल अध्यक्ष रजनीश सुंदरम, पप्पू झा, सुबोध चौधरी, मनीष कुमार, आशुतोष झा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.