बागपत, मार्च 23 -- खेकड़ा। खेकड़ा कस्बे और क्षेत्र के बसी गांव में संघर्ष की हुई घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। पुलिस को घटनाओं के सूचना दे दी गई। कस्बे की भट्टा कालोनी में बच्चों के विवाद में दिलशाद और सलमान के परिवारों के बीच संघर्ष हुआ। संघर्ष में दोनों ओर से लाठी डंडों से हमले किए गए। पथराव भी किया गया। जिसमें दिलशाद, सोनू ,सलमान और साजन घायल हो गए। बसी गांव में गन्ना तौल केंद्र पर दो किसान परिवारों के बीच संघर्ष हुआ। जिसमें तीन किसान यशपाल, राजकुमार और ऋषभ घायल हो गए। सभी घायलों को खेकड़ा अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा का कहना है कि दोनों घटनाओं की तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.