नई दिल्ली, मार्च 6 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी मासिक आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट में कहा गया है कि पश्चिमी एशिया में चल रहे तनाव के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था और वित्तीय बाजारों में अस्थिरता एवं अनिश्चितता का स्तर बढ़ गया है। इस संघर्ष का अंत क्या होगा, इस पर अभी कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं लेकिन इस संघर्ष का भारत पर असर महत्वपूर्ण और लंबे समय तक बना रह सकता है। शुक्रवार को जारी की गई रिपोर्ट में अर्थव्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं के साथ पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष का भी उल्लेख किया गया है। प्राकृतिक संसाधनों का सुरक्षित भंडार बनाना जरूरीरिपोर्ट में कहा गया है कि इस संघर्ष का भारत पर असर महत्वपूर्ण और लंबे समय तक रहने वाला हो सकता है। हालांकि असर को अभी तत्काल पूरी तरह से समझना संभव नहीं है। ऐसे में स्...