मधुबनी, मार्च 7 -- मधुबनी,निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले की महिलाएं अपने संघर्ष, प्रतिभा और उपलब्धियों के कारण चर्चा में हैं। सामाजिक चुनौतियों और आर्थिक सीमाओं के बावजूद जिले की महिलाएं शिक्षा, समाज सेवा, कला और नेतृत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम कर रही हैं। खासकर मिथिला पेंटिंग और अन्य पारंपरिक कलाओं के क्षेत्र में महिलाओं ने जो पहचान बनाई है, वह आज पूरे देश के लिए प्रेरणा बन चुकी है। मधुबनी की पहचान बन चुकी मिथिला पेंटिंग के क्षेत्र में जिले की नौ महिला कलाकारों को पद्मश्री सम्मान मिल चुका है। इनमें जगदंबा देवी, सीता देवी, गंगा देवी, महासुंदरी देवी, बौआ देवी, गोदावरी दत्त, दुलारी देवी, सुभद्रा देवी और शांति देवी जैसे नाम शामिल हैं। इन कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से मिथिला की सांस्कृतिक परंपरा को देश-दुनिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.