सीतापुर, मार्च 11 -- सीतापुर, संवाददाता। डीएम डॉ. राजागणपति आर की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। जिसमें शैक्षणिक लक्ष्यों की प्राप्ति में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं अकादमिक गतिविधियों का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन करने में सराहनीय कार्य करने पर विकासखण्ड खैराबाद के प्राथमिक विद्यालय पड़ावपुरवा एवं विकासखण्ड परसेण्डी प्राथमिक विद्यालय कैमहरा-1 के स्टॉफ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी विद्यालयों में मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य सम्पन्न कराये जायें और शैक्षणिक लक्ष्यों की समय से प्राप्ति सुनिश्चित की जाये। सभी विद्यालयों में मानकों के अनुरूप अवस्थापना सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि डीबीटी के माध्यम से देय राशि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.