संघर्ष, समर्पण व मेहनत से दूर हुई बदहाली, घरों में आई समृद्धि
अररिया, अप्रैल 2 -- अररिया, वरीय संवाददाता अररिया जिले के पलासी प्रखंड के पकरी पंचायत रहने वाली पूनम देवी आज उन गरीब महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी हैं जो छोटी-छोटी मुसीबत देख घबरा जाती हैं। अपनी पांव पीछे कर लेती हैं। पूनम की हिम्मत व सोच से घर में खुशहाली लौटी। समृद्धि की द्वार खुली और आज वह प्रतिमाह 30-35 हजार रूपये कमा रही है। पूनम कहती हैं कि उनके पति विकास शर्मा लकड़ी का सामान बनाकर बेचते थे। पति की आमदनी कम होने व परिवार में सदस्यों की संख्या अधिक होने की वजह से परिवार चलाना मुश्किल हो रहा था। हो भी क्यों नहीं इनके परिवार में दो बेटा, एक बेटी, सास और ये दोनों पति-पत्नी यानी कुल छह लोग रहते थे। लेकिन परिवार में कमाने वाले सिर्फ विकास शर्मा। लेकिन पूनम ने हिम्मत नहीं हारी। इस दौरान पार्वती जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी। फिर समूह स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.