संघरी घाटी में सड़क हादसे में चालक और उप चालक की मौत
चतरा, मई 13 -- चतरा, संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के संघरी घाटी में मंगलवार की देर रात एक सरिया लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चालक और उपचालक की मौत हो गयी। दोनों सरिया के नीचे ही रात भर दबे रहे। क्रेन के मदद से सरिया को हटाकर बुधवार को दोनों का शव निकाला गया। मृतकों में बिहार के बक्सर जिला के डुमरवार थाना क्षेत्र के कुशलपूर गांव के 26 वर्षीय चालक बैजू यादव और बिहार के बक्सर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौक्सा गांव निवासी 19 वर्षीय उप चालक सचिन कुमार शामिल है। दोनों मृतकों का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। दोनों शव को परिजन अपने साथ पैतृक गांव ले गये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार संघरी घाटी में एक ट्रक पूर्व से ही पलटी हुई थी। इसी दौरान चतरा से डोभी की ओर सरिया लदा ट्रक जा रही थी। संघरी घाटी में इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.