चतरा, अप्रैल 4 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के संघरी घाटी में शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें बारात लेकर जा रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसका सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रात में ही छोड़ दिया गया। मृतक की पहचान गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के हमजापुर निवासी 25 वर्षीय राजा खान के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गया से बारात चतरा आ रही थी। बाराती स्कॉर्पियो जैसे ही संघरी घाटी के उपर से गुजर रही थी इसी दौरान एक हाईवा ने चकमा दे दिया जिससे, वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह घाटी में ही पलट गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सदर अस्पताल चतरा पहुंचाया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.