चतरा, अप्रैल 19 -- चतरा प्रतिनिधि। रविवार को चतरा-डोभी मुख्य मार्ग स्थित संघरी घाटी में अनियंत्रित कोयला लदा ट्रक ने पिकअप वैन को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार पलामू जिले के लेस्लीगंज स्थित राजगढ़ी गांव का रहने वाला एक परिवार बालूमाथ से अपना घर लौट रहा था। जैसे ही उनकी पिकअप वैन संघरी घाटी के पास पहुंची, एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कमलेश तिवारी, अंशु देवी, रणवीर तिवारी और महज पांच महीने की मासूम आंशिक कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को पीसीआर वैन से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। घायलों का इलाज कर रहे डॉ रमेश ने बताया कि घायलों का प्राथमिक उपचार जारी है, लेकिन चालक संतोष कुमार की...