चतरा, मार्च 13 -- चतरा, संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के संघरी घाटी में शुक्रवार की अहले सुबह एक कोयला लदा हाईवा के पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। हाईवा के पलटने के कारण कोयला मुख्य सड़क पर ही गिखर गया और पूरी तरह से रोड को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक चालक की पहचान लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के सेरम पंडरिया गांव निवासी आदित्य राणा के रूप में हुई है। वह भोला राणा के पुत्र बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्य राणा कोयला लदा हाईवा लेकर चतरा-गया मुख्य पथ से गुजर रहे थे, तभी संघरी घाटी के पास हाईवा अचानक नियंत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.