गंगापार, जून 21 -- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार प्रातः नारीबारी स्थित केशव शाखा के श्री सर्वेश्वर हनुमान मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विहिप, भारतीय जनता पार्टी, विभिन्न आनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, एवं क्षेत्रीय लोगों की सहभागिता में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंचायत भवन मवैया कला में नागरिकों ने योग किया। कार्यक्रम में योग गुरु एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संघ चालक सूर्यकांत शुक्ला ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, सूक्ष्म व्यायाम, ताड़ासन, वृक्षासन, मंडूक आसन, अर्ध मत्स्येंद्र आसन, नाड़ी शोधन, अनुलोम विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, उदगीत, सूर्य नमस्कार एवं अन्य योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। जितेंद्र सिंह, नवीन ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक वैज्ञ...