रुडकी, अक्टूबर 3 -- रुड़की, कार्यालय संवाददाता। संग्राम खेल महोत्सव 2026 में आईआईटी रुड़की के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने क्रिकेट, फुटबॉल, स्क्वैश, भारोत्तोलन, वॉलीबॉल, नौकायन, बैडमिंटन और एथलेटिक्स सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। भारोत्तोलन में आईआईटी रुड़की के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण पदक हासिल किए। 60 किलोग्राम से कम भार वर्ग में मुआंसनलियन नाउलाक, 65 किलोग्राम से कम वर्ग में आदित्य जैन और 71 किलोग्राम से कम वर्ग में मयूर आर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीते।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...