मधुबनी, दिसम्बर 29 -- झंझारपुर। झंझारपुर से गुजरने वाली एनएच 27 पर यातायात को सुगम बनाने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बिहार विधानसभा के प्राक्कलन समिति के सभापति सह स्थानीय विधायक नीतीश मिश्रा ने संग्राम बाजार में एनएच 27 के परियोजना निदेशक आशुतोष कुमार और उनकी तकनीकी इंजीनियरिंग टीम के साथ विस्तृत विमर्श किया। इस दौरान एनएच से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के स्थाई समाधान और आवश्यक सुरक्षा मानकों को लेकर कई बड़े निर्णय लिए गए। बैठक में जनता की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए निम्नलिखित फैसलों पर मुहर लगी। संग्राम बाजार और मोहना में फ्लाईओवर बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा सामिया और बिदेश्वर स्थान में भी फ्लाईओवर की संभावनाओं को देखते हुए टीम ने भौतिक निरीक्षण किया। एनएच से जुड़ने वाली सभी मुख्य सड़कों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.