मुंगेर, अप्रैल 28 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता जिले में मौसम के अनियमित व्यवहार ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। एक ओर मुंगेर के शहरी क्षेत्र में आज तापमान में कमी देखी गयी तो दूसरी ओर संग्रामपुर में गर्मी और तेज धूप और लू के कारण बेलहर थाना क्षेत्र के अमगढ़वा गांव निवासी 20 वर्षीय अजीत कुमार, पिता शंकर यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मरीज का प्राथमिक उपचार किया, जिसके बाद उसकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस.एस. राय ने बताया कि इस मौसम में हीट वेव का यह पहला मामला है। उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान को देखते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्ह...