मुंगेर, अप्रैल 30 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। संग्रामपुर प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत की गयी। इस कार्रवाई से सड़क किनारे अवैध रूप से दुकान लगाने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया। प्रशासन की टीम ने मुख्य बाजार, बस स्टैंड और प्रमुख चौक-चौराहों पर अभियान चलाकर लंबे समय से चले आ रहे अतिक्रमण को हटाने का कार्य किया। यह भी पढ़ें- सड़क से हटाईं फल की दुकानें और अवैध डिब्बेअतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया अभियान का नेतृत्व कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर सिंह ने किया। उनके निर्देशन में प्रशासनिक टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से सड़क किनारे लगे अस्थायी दुकानों और अवैध ढांचों को हटाया। कई जगहों पर स्थिति इतनी गंभीर थी कि, सड़कें पूरी तरह अतिक्रमण की चपेट में थीं, जिससे आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.