मुंगेर, जनवरी 21 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। संग्रामपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित अंबेडकर भवन में बुधवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी निखिल धनराज भाग लेंगे। जनसुनवाई को लेकर सभी संबंधित विभागों को पत्र निर्गत कर पदाधिकारियों की अनिवार्य रूप से उपस्थिति रहने का निर्देश दिया गया है। इस जन-सुनवाई का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना है। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अनीश रंजन, अंचल अधिकारी निशीथ नंदन एवं अन्य विभागीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल अंबेडकर भवन का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। ------------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.