मुंगेर, अप्रैल 27 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता भीषण गर्मी में संग्रामपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। लगातार बढ़ती गर्मी और नदियों से अंधाधुंध बालू उठाव के कारण नदियां गहरी हो गई हैं। इससे भू-जलस्तर नीचे चला गया और गांवों के अधिकांश चापाकल बेकार हो गए हैं। कुएं, तालाब, नदी-नहर सूखने के कगार पर हैं। गांव से कुछ दूरी पर कुछ पानी दे रहे चापाकल पर पानी भरने के लिए दिनभर महिलाओं की भीड़ लगी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि, मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल का जल योजना कई गांवों में फेल है। यह भी पढ़ें- नाली जाम रहने से रास्ते में गंदा पानी बहने से परेशानी महीनों से नलों में पानी नहीं आ रहा। लोग दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर हैं। मवेशियों पर भी पेयजल का संकट गहरा गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.