मुंगेर, अप्रैल 9 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न बैंक खाताधारकों के खातों से अवैध तरीके से पैसे की निकासी के लगातार सामने आ रहे मामलों ने क्षेत्र में चिंता और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। कई खाताधारकों को निकासी की जानकारी सीधे मोबाइल पर मैसेज मिलने के बाद ही होती है, जिससे वे घबरा जा रहे हैं। एक बार में खातों से न्यूनतम 5 हजार रुपये से लेकर अधिकतम 10 हजार रुपये तक की राशि निकाले जाने की बात सामने आई है। ये सभी निकासी आधार कार्ड भुगतान प्रणाली से की गयी हैं।संग्रामपुर बाजार में इस तरह के कम से कम चार मामले प्रकाश में आए हैं। यूको बैंक, संग्रामपुर शाखा के खाताधारक नवगाई गांव निवासी प्रफुल्ल कुमार सिंह के खाते से 4 अप्रैल, 5 अप्रैल और 6 अप्रैल को लगातार तीन दिनों में 10-10 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.