मोतिहारी, जून 2 -- संग्रामपुर, निसं. । स्पर्शाघात से सोमवार की संध्या एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक भटवलिया पंचायत वार्ड 13 गांव नौतन के चन्देश्वर पासवान का 22 वर्षीय पुत्र चंदन पासवान बताया जाता है। ग्रामीणों व परिजनों ने बताया कि सोमवार को घर ढलाई के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की इसी वर्ष शादी होने वाली थी। शादी की तिथि भी तय हो गयी थी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार से कोहराम मच गया। मृतक की मां मंजू देवी का रो रो कर हाल बेहाल है। मृतक चार भाई में सबसे बड़ा था। थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौप दिया गया। परिजन द्वारा अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है। भटवलिया पंचायत के मुखिया गुड़िया देवी के प्रतिनिधि अजय कुमार गिरि ने परिजनों को सांत्वना देते हुए मुआवजा मुहैया कराने की मांग की ह...