मुंगेर, मार्च 29 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। जिले के संग्रामपुर प्रखंड अंतर्गत पृथ्वीचक-कुमरसार क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को छापेमारी की। मौके पर कई ट्रैक्टरों पर बालू लोड किया जा रहा था, जबकि दो जेसीबी मशीनों से नदी में अवैध खनन जारी था। पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर लेकर चालक मौके से फरार हो गए, वहीं जेसीबी चालक मशीन छोड़कर भाग निकले। नदी क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का लाभ उठाकर अधिकांश ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर बांका की ओर भागने में सफल रहे। इस कार्रवाई में बेलहर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा, संग्रामपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा, एसआई संजय कुमार सिंह, अंचल अमीन अविनाश कुमार सहित संग्रामपुर एवं बेलहर थाना की संयुक्त पुलिस टीम शामिल रही।ग्रामीणों का खुलासा, चार हिरासत में:स्थानीय ग्रामीणों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.