मोतिहारी, मार्च 14 -- संग्रामपुर। प्रखंड के दक्षिणी बरियरिया पंचायत के नायका टोला गांव में शुक्रवार को लगभग 12 फीट लंबा अजगर सांप दिखाई दिया। विशाल अजगर को देखते ही ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ समय के लिए पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को शांत रहने तथा अजगर से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की। इसके बाद पुलिस ने वन विभाग को भी इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने काफी मशक्कत के बाद अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद वन विभाग की टीम अजगर को अपने साथ ले गई। ताकि उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि इतने बड़े अजगर को पहली बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.