मुंगेर, अप्रैल 7 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। मंगलवार को नगर पंचायत संग्रामपुर की सामान्य बैठक वार्ड पार्षद के हंगामे के कारण स्थगित कर दिया गया। मुख्य पार्षद नीलम देवी के निर्देश पर कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर सिंह की ओर से सामान्य बैठक आयोजित की गई थी। कार्यपालक पदाधिकारी ने बैठक में मौजूद वार्ड पार्षदों से बैठक पंजी पर हस्ताक्षर करने को कहा, जिसपर वार्ड पार्षदों ने कार्यवाही पंजी पर हस्ताक्षर करने से,यह कहकर इंकार कर दिया कि पहले कार्य योजना की जानकारी दें। वार्ड पार्षद विकास योजनाओं में असमानता और मनमानी करने का आरोप लगा रहे थे। वार्ड संख्या तीन की वार्ड पार्षद सरिता देवी ने कहा कि, उनके वार्ड में एक भी विकास कार्य नहीं कराया गया है। जबकि किसी वार्ड में नौ विकास योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जा रहा है, जो कार्यपालक पदाधिकारी के विकास य...