मुंगेर, मार्च 9 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। मुंगेर जिले के संग्रामपुर नगर पंचायत अंतर्गत चंदनिया निवासी भानु प्रकाश सिंह ने नेवल हेडक्वार्टर, नई दिल्ली में डायरेक्टर जनरल ऑफ नेवल आर्मामेंट का पदभार संभाला है। इंडियन नेवल आर्मामेंट सर्विस के 1994 बैच के अधिकारी श्री सिंह ने 1 मार्च 2026 से यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी ग्रहण की है। स्व. बिंदेश्वरी सिंह के पुत्र भानु प्रकाश सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आरबी स्कूल, जमालपुर से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पटना (वर्तमान में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की।श्री सिंह को नेवल आर्मामेंट संगठन में तीन दशकों से अधिक का समृद्ध और विविध अनुभव प्राप्त है। उन्होंने पारंपरिक हथियारों और गोला-बारूद के प्रबंधन के साथ-साथ भारती...