मुंगेर, जून 26 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। संग्रामपुर प्रखंड के बढ़ौनियां गांव में 16 जून की रात हुई 68.40 लाख रुपये की भीषण चोरी का 10 दिन बाद भी उद्भेदन नहीं हो सका है। चोरों ने गांव के दो घरों को निशाना बनाकर नकदी, जेवरात और जरूरी कागजात समेत लाखों का सामान पार कर दिया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है और पुलिस की जांच पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बढ़ौनियां के इतिहास में पिछले पांच दशक के दौरान चोरी की इतनी बड़ी घटना कभी नहीं हुई। जिस गांव में लोग बेफिक्र होकर सोते थे, वहां अब रात होते ही लोग जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। महिलाएं और बच्चे डरे-सहमे हुए हैं। पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। चोर गहने और नकदी के साथ घर के जरूरी कागजात भी ले गए, जिससे परिवारों की परेशानी दोगुनी हो गई है。 यह भी पढ़ें- खजुरन में 1...