मुंगेर, अप्रैल 9 -- तारापुर,निज संवाददाता। प्रखंड पंचायत समिति संग्रामपुर के उपप्रमुख के रिक्त पद के लिए बुधवार को अनुमंडल सभाकक्ष में चुनाव कराया गया। चुनाव की प्रक्रिया एसडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी राकेश रंजन कुमार की देखरेख में संपन्न हुई, जिसमें पंचायत समिति के सदस्य उपस्थित रहे। उपप्रमुख पद के लिए एकमात्र अभ्यर्थी के रूप में साधना देवी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के कारण निर्वाचन पदाधिकारी ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। इसके बाद एसडीओ ने उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया तथा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। नवनिर्वाचित उपप्रमुख साधना देवी ग्राम पंचायत बलिया अंतर्गत सुपौल जमुआ की रहने वाली हैं। उन्होंने कहा कि प्रखंड के अधूरे विकास कार्यों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही सभी सदस्यों को साथ लेकर समन्वय के साथ का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.